बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव सेवा जारी, किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई


भागलपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट से महादेवपुर घाट तथा महादेवपुर घाट से बरारी घाट तक यात्रियों और मोटरसाइकिलों के लिए निःशुल्क नाव सेवा का संचालन कराया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाव से यात्रा करने वाले किसी भी यात्री अथवा मोटरसाइकिल चालक से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। नाविकों को निर्धारित राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।


जिला प्रशासन ने बताया कि यदि कोई नाविक यात्रियों से किराया वसूलता है तो इसकी तत्काल शिकायत बरारी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराई जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित नाविक के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored Advertisement


प्रशासन ने यह भी कहा है कि केवल पंजीकृत और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने वाली नावों का ही परिचालन किया जा रहा है। जो नावें सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नहीं हैं अथवा जिनका पंजीकरण नहीं कराया गया है, उन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई नाविक चोरी-छिपे ऐसी नावों का संचालन करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आम नागरिकों से सहयोग और शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।


जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर तथ्यों से परे और मनगढ़ंत बातें प्रसारित कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाएं कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।


प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निःशुल्क नाव सेवा का लाभ उठाएं। यदि यात्रा के दौरान कोई नाविक पैसे की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *