बैकुंठपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत


सुल्तानगंज, भागलपुर: नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 23 स्थित बैकुंठपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित पवन कुमार ने गांव के कुछ लोगों पर घर तोड़ने, मारपीट करने तथा परिवार को घर से भगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सुल्तानगंज थाना में लिखित शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि उनके पिता धन्नी साह ने वर्षों पहले अरुण साह से करीब दस धुर जमीन खरीदी थी। जमीन की खरीद-बिक्री विधिवत कैबाला के माध्यम से की गई थी और संबंधित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इसी जमीन को लेकर बाद में अरुण साह द्वारा किसी अन्य व्यक्ति, नीतीश यादव, के नाम भी कैबाला किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हो गया। इस जमीन संबंधी मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

Sponsored Advertisement


पवन कुमार का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के बावजूद गांव के कुछ दबंग लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश यादव, राजा यादव, अनिल यादव और बिलाश यादव सहित अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की, मारपीट की तथा खंती और अन्य औजारों से घर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए घर छोड़कर चले जाने का दबाव भी बनाया गया।


घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पवन कुमार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।


इधर, मामले की जानकारी मिलने पर सुल्तानगंज थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ कर तथ्यों की पड़ताल की जाएगी और जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *