मुजफ्फरपुर में नकली ब्रांडेड शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भूटान से लाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त


मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के एक बड़े और चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने में जुटे हैं। इस बार उत्पाद विभाग ने ऐसी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां भूटान से तस्करी कर लाई गई विदेशी शराब को नामी कंपनियों की ब्रांडेड बोतलों में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, शराब की खेप भूटान से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार लाई गई थी। इसके बाद इसे मुजफ्फरपुर पहुंचाकर नकली ब्रांडेड शराब के रूप में तैयार करने की योजना बनाई गई थी। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अहियापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास एक झोपड़ी में अवैध रूप से शराब तैयार करने का काम चल रहा है।

Sponsored Advertisement

सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में शराब के कार्टन, हजारों खाली बोतलें, ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, ढक्कन और बारकोड बरामद किए। कई बोतलों पर “For Sale in Bhutan” लिखा मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि शराब भूटान निर्मित थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर भूटान की शराब को नामी ब्रांडों की बोतलों में भरकर उस पर नकली लेबल और बारकोड लगा रहे थे। इसके जरिए शराब को महंगे दामों पर बाजार में बेचने की तैयारी थी। अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।

हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मौके से बरामद शराब भूटान निर्मित है और उसे नकली ब्रांडेड शराब के रूप में तैयार किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *