भाजपा नेताओं को हुआ ‘कांग्रेस फोबिया’, हर मुद्दे पर बेवजह कांग्रेस को घेरने की कोशिश : जवाहरलाल माहथा



बोकारो में सोमवार को 20 सूत्री कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने भाजपा नेताओं पर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं को “कांग्रेस फोबिया” हो गया है, जिसके कारण वे हर छोटी-बड़ी घटना में कांग्रेस को निशाना बनाने का प्रयास करते हैं।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए माहथा ने हाल ही में चंदनक्यारी के लाघला गांव निवासी किशन मोदक की मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि किशन मोदक पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई। माहथा ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस गंभीर घटना पर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अन्य घटना होती है तो भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कांग्रेस पर आरोप लगाने में सक्रिय दिखाई देते हैं, लेकिन इस मामले में उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बेरमो में हुई एक महिला की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। किसी भी घटना को राजनीतिक रंग देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

माहथा ने धनबाद सांसद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में लगातार कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में खदान धंसने जैसी गंभीर घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय भाजपा नेता केवल बयानबाजी कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीति और तथ्य आधारित चर्चा होनी चाहिए। भाजपा नेताओं को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

संवाददाता : चंदन सिंह

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *