दोस्त के साथ निकला था घर से, अगली सुबह छठ घाट के पास मिला युवक का शव

धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई।

भौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के समीप एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

Sponsored Advertisement

प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।


मृतक की पहचान झरिया के होरलाडीह नंबर-3 निवासी मोहम्मद नौशाद अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है। शव बरामद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या जेएच10 बीआर 1904) भी बरामद की है। पुलिस आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


मृतक के चाचा मोहम्मद वसीम अंसारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मोबाइल पर भेजी गई एक तस्वीर के माध्यम से मिली। तस्वीर देखने के बाद वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपने भतीजे दिलशाद अंसारी के रूप में की। परिजनों के अनुसार दिलशाद रविवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त अमित के साथ कहीं जा रहा है, लेकिन सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली।


परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि दिलशाद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए हत्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी है।


फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दिलशाद आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों और घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

इस निर्मम हत्या की घटना से झरिया क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *