सहरसा में परिवार पर हमला और लूटपाट का आरोप, मां के गले से सोने की चेन छीनने की शिकायत



सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के बराही गांव में मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित राजीव कुमार झा ने नवहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, पहले उनके मजदूर के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने डंडे, लोहे की सरिया और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मां और बहन भी घायल हो गईं।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी मां के गले से सोने की चेन छीन ली तथा पूरे परिवार को जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी। साथ ही घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और घर की बाउंड्री भी तोड़ दी गई। आरोप है कि कुल्हाड़ी से एक आम का पेड़ भी काट दिया गया।

राजीव कुमार झा का कहना है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *