सुल्तानगंज नगर परिषद सशक्त स्थाई समिति चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, रामानंद पासवान समेत तीन सदस्य विजयी

भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव का आयोजन प्रखंड मुख्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया एसडीओ विकास कुमार की निगरानी में कराई गई, जहां प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। चुनाव स्थल पर महिला पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।इस चुनाव में पार्षदों द्वारा मतदान कर समिति के सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव परिणाम में रामानंद पासवान निर्विरोध विजयी घोषित किए गए, जबकि नवीन कुमार बन्नी और बेबी देवी को 14-14 मत प्राप्त हुए। दोनों उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की। वहीं विभूति कुमार विकल्प और सविता देवी को 12-12 मत मिलने के कारण हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एसडीओ विकास Kumar और बीडीओ संजीव कुमार ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से जीत की घोषणा की। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। वार्ड पार्षदों, वार्ड प्रतिनिधियों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

Sponsored Advertisement

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, वार्ड प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। वहीं नवनिर्वाचित सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *