भागलपुर में तेज आंधी-बारिश से गिरे पेड़, डीएम ने दिए हटाने के निर्देश

भागलपुर में पिछले चार दिनों से लगातार तेज आंधी और बारिश का असर अब शहर की सड़कों और आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। खराब मौसम के कारण शहर के कई बड़े और पुराने पेड़ गिर गए, जिससे कई इलाकों में आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहा तो कुछ इलाकों में घंटों तक लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि शहर में मौजूद पुराने, सूखे और जर्जर पेड़ों की पहचान कर उन्हें जल्द हटाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी को विशेष रूप से सैनडिस्क कंपाउंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में खतरनाक पेड़ों का सर्वे करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिन पेड़ों से लोगों की सुरक्षा को खतरा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर शहर में चिन्हित सभी सूखे और खतरनाक पेड़ों को हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

डीएम ने आम लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में सामान्य व्यवस्था बहाल रखी जा सके।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *