विक्रमशिला सेतु पर जल्द बहाल होगा आवागमन, युद्धस्तर पर जारी बेली ब्रिज निर्माण कार्य

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने को लेकर प्रशासन और तकनीकी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को सेतु पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीआरओ (BRO), पुल निर्माण निगम और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया हिस्सा सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा तकनीकी ऑडिट में जिन अन्य हिस्सों की पहचान की गई थी, वहां भी लॉन्चिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अंतिम लॉन्चिंग का काम तेजी से चल रहा है ताकि जल्द से जल्द पुल को यातायात के लिए खोला जा सके।

Sponsored Advertisement

डीएम ने कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त मजबूती के लिए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। पुल पर सुरक्षित और सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ निर्माण, लाइनिंग-मार्किंग और तकनीकी जांच जैसे जरूरी कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीआरओ, पुल निर्माण निगम और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है। प्रशासन का लक्ष्य 7 जून 2026 से पहले हर हाल में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू करना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्य में तेजी जरूर लाई जा रही है, लेकिन सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    पटना में भतीजे की गोली मारकर हत्या, चाचा पर छह गोलियां चलाने का आरोप; अवैध संबंध और जमीन विवाद की जांच में जुटी पुलिस

      पटना। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक…

    भागलपुर में दो डिसमिल जमीन के विवाद में किसान की हत्या, चचेरे भाई पर कुदाल से हमला करने का आरोप

      भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में महज दो डिसमिल जमीन और खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *