बेनी गांव में सरकारी तालाब खुदाई पर बवाल, गांव में तनाव का माहौल

भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित शिव पंचायत के बेनी गांव में सरकारी तालाब की खुदाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विवाद के बाद पूरे गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव के खाता संख्या 222, खेसरा संख्या 497 और लगभग 98 डिसमिल सरकारी जमीन पर प्रशासन की ओर से तालाब खुदाई का कार्य शुरू कराया गया था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर तालाब बनाया जा रहा है, उसके पास विद्यालय मौजूद है। ऐसे में तालाब बनने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। लोगों का यह भी कहना है कि वर्ष 2018 में इसी जमीन पर यज्ञ का आयोजन हुआ था और तब से इस स्थल का उपयोग खेल मैदान तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता रहा है।

Sponsored Advertisement

वहीं प्रशासन का कहना है कि संबंधित जमीन बिहार सरकार की है और उस पर अतिक्रमण किया गया था। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां तालाब निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन का दावा है कि यह कार्य सरकारी रिकॉर्ड और नियमानुसार किया जा रहा है।

तालाब खुदाई को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामे की स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *