सबौर के ममलखा में सांसद अजय मंडल ने लिया कटावरोधी कार्यों का जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ajay Kumar Mandal ने गुरुवार को सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत में चल रहे बाढ़ कटावरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर की ओर से चायचक से ममलखा तक लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से यह महत्वपूर्ण परियोजना संचालित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कटावरोधी कार्यों का गहनता से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sponsored Advertisement

सांसद अजय मंडल ने कहा कि गंगा कटाव से प्रभावित इलाके के लोगों को हर साल भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कटावरोधी कार्यों को मजबूती और पारदर्शिता के साथ पूरा करना बेहद जरूरी है ताकि ग्रामीणों को स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान सांसद ने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। ग्रामीणों ने कटाव और बाढ़ से होने वाली दिक्कतों को सामने रखा, जिस पर सांसद ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की बाढ़ एवं कटाव संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

निरीक्षण कार्यक्रम में बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मौजूद रहे। वहीं ममलखा पंचायत के मुखिया अभिषेक अर्णव, समाजसेवी दिलीप नेता, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल, पूर्व उपमुखिया प्रफुल प्रताप यादव, सरपंच शंकर मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *