भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेम विवाह के बाद युवक की पिटाई; युवती की तलाश में जुटी पुलिस

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर बुधवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और दर्जनों लोगों ने युवक को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक की शर्ट तक फाड़ दी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करने पहुंचा था। तभी लड़की पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और युवक पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को भीड़ से बचाया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए परिजन युवक पर हमला करते रहे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई, हालांकि देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बगचप्पर निवासी नितेश सिंह का शाहकुंड थाना क्षेत्र के कोरण्डा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मुस्कान के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ मंगलवार को आपसी सहमति से शादी कर ली थी। बुधवार को वे कोर्ट मैरिज के लिए भागलपुर कोर्ट पहुंचे थे, जहां यह पूरा विवाद हो गया।

वहीं युवती की बुआ नीलू देवी ने युवक नितेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मुस्कान को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *