फुलवरिया के शिव मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी का नाग और जेवरात ले उड़े चोर

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, रोज की तरह सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा गया तो कई ताले और कुंडी क्षतिग्रस्त थे। मंदिर में रखे चांदी का नाग, बजरंगबली की गदा, मुकुट, कंगन सहित कई कीमती जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

Sponsored Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाने की भी कोशिश की गई है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इलाके में सक्रिय नशेड़ी और असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। साथ ही रात 10 बजे के बाद विशेष जांच अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की पहचान करने की अपील की है। उनका कहना है कि नियमित निगरानी और सख्ती से चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

इस मामले में थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर किशोर कुमार पांडेय, लाल्टू पांडेय, कुमार कृष्णानंद, नवरत्न पांडेय, सुदामा पांडेय, नीरज पांडेय, मनीष पांडेय और दशरथ पांडेय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *