दलाबड़ गांव में श्री श्री 1008 महाशक्ति महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न, 11 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा


जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत दलाबड़ गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में गुरुवार को श्री श्री 1008 महाशक्ति महायज्ञ को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। प्रखंड यज्ञ समिति दलाबड़ (नाला) की ओर से आयोजित इस 9 दिवसीय महायज्ञ की तैयारियां अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव मौजूद रहे। पुरोहित दीनू ठाकुर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

भूमि पूजन के साथ ही महायज्ञ का ध्वजारोहण कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 जून गुरुवार से 19 जून शुक्रवार तक चलने वाले इस महायज्ञ का उद्घाटन भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस कलश यात्रा में क्षेत्र की हजारों कुंवारी कन्याएं एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे इलाके में धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है और ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।

महायज्ञ के दौरान सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा। वृंदावन राधाकुंड के प्रसिद्ध कथा वाचक हिरन्मय गोस्वामी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कविगान, यात्रापाला, आर्केस्ट्रा और भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है।

यज्ञ समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलश यात्रा, महायज्ञ एवं भागवत कथा में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और मजबूत करेगा।

संवाददाता – संतोष कुमार
जामताड़ा

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *