तेज रफ्तार डंपर ने ली 18 वर्षीय युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान तिलाबाद गांव निवासी रोनित राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय चौकीदार का पुत्र बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ रहे एक डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और उसी दौरान सड़क से गुजर रहे स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

होनहार जवान बेटे की असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोशित होकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम के कारण जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

संवाददाता – संतोष कुमार
जामताड़ा

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *