बिहार इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। दक्षिणी और मध्य बिहार के कई जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।  Indian meteorological Departmentने राज्य के कई हिस्सों में येलो और रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रोहतास, औरंगाबाद, गया, कैमूर, बक्सर, नवादा और जहानाबाद जैसे जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जबकि पटना समेत अन्य इलाकों में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है।

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। पटना सहित कई जिलों में कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई अब दोपहर 12:30 बजे तक ही होगी, उसके बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था 21 से 25 अप्रैल तक लागू रहेगी। वहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों की समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है।

गया जिले में भी जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई 12:30 बजे के बाद नहीं होगी। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

राज्य सरकार और  Bihar State Disaster management ने हीटवेव से निपटने के लिए एक्शन प्लान लागू किया है। अस्पतालों को हीटस्ट्रोक से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हालांकि 23-24 अप्रैल के आसपास कुछ उत्तरी इलाकों में आंधी-पानी हो सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, अधिक पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और खासकर बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *