बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीजेपी नेता ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता की कमान संभाल ली है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही वे एक्शन मोड में नजर आए और सीधे सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर अहम बैठक भी की, जिससे यह संकेत मिला कि सरकार शुरुआती दौर से ही तेज गति से काम करने की तैयारी में है।
नई जिम्मेदारी संभालते ही सम्राट चौधरी को देशभर से बधाई संदेश मिलने लगे। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ने भी उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही उन्होंने बिहार के विकास को लेकर 7 महत्वपूर्ण मांगें भी रख दीं। खेसारी ने अपने पोस्ट में विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास करेगा, लेकिन उन्होंने सरकार से आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जल्द ध्यान देने की अपील भी की।
वहीं, नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार और विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जेडीयू कोटे से और को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं, जिनमें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। यह फैसला प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने के संकेत देता है।
वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण सहित 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी ओर, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन समेत 8 विभाग सौंपे गए हैं।
कुल मिलाकर, नई सरकार ने शुरुआत से ही सक्रियता दिखाते हुए यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में विकास और प्रशासनिक सुधार उसकी प्राथमिकता में रहने वाले हैं।
