नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल में ऑपरेशन कर महिला से नवजात शिशु का डिलेवरी हुआ। अस्पताल में डॉ० बी०बी० मंडल सर्जन एवं उनकी टीम के द्बारा सीजेरियन प्रसव के सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक अरूण कुमार सिंन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नवगछिया अस्पताल से सीजेरियन सेक्सन के लिए महिला मरीज को रेफर नही किया जायेगा। अब अस्पताल में ही ऑपरेशन करके डिलेवरी होगा। ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व सिजेरियन के लिए प्रसव पीड़ित महिला को भागलपुर अस्पताल रेफर किया जाता था। इस खबर को अपना बिहार झारखंड ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

खबर का असर हुआ प्रसव पीड़ित महिला को सिजेरियन के लिए भागलपुर रेफर नहीं किया गया। प्रसव पीड़ित महिला का सफलता पूर्वक आपरेशन कर नवजात शिशु का डिलेवरी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *