23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर ने सोमवार को पुनित सागर अभियान के तहत बूढ़ानाथ घाट पर सफाई अभियान चलाया। मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी के 110 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इन लोगों ने मारवाड़ी कॉलेज से लेकर बूढ़ानाथ घाट तक रैली निकाली। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान का जनता को नया संदेश दिया। जागरूकता अभियान में कैडेटों ने नारे लगाये। कैडेटों ने सफाई अभियान चलाते हुये घाट से 23 किलो प्लास्टिक जमा किया तथा साइकलिंग बूथ पर डोनेट किया। 23 बिहार बटालियन के ऑफिसर कर्नल राजवीर सिंह, सुनील राऊत, सुबेदार मेजर प्रकाश जगदाले, सुबेदार गुरु प्रसाद, लेफ्टिनेंट राजेश नंदन शामिल थे।