राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता,
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, विधायक शकील अहमद खान, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, कुमुद वर्मा, रवीन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में आए सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री वहां उपस्थित हज्जू म्यूजिकल थियेटर के कलाकरों से भी मिले।