बेलहर थाना क्षेत्र के निमिया अम्हारा गांव में रविवार रात हत्या के आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई विष्णुदेव कुमार और आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ हत्यारोपी राजेश यादव को गिरफ्तार करने निमिया अम्हारा गांव गये थे।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। इसी क्रम में उसने पुलिस पर दो गोलियां चलाई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार राजेश यादव के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद किया है।

पुलिस ने हत्यारोपी राजेश यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट और पुलिस पर गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज की है।

विदित हो कि राजेश यादव ने गांव में ही एक महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने के कारण बीते 16 मई को अरविंद यादव की हत्या कर दी थी।

उसकी चाची समरी देवी को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।

इसके बाद से हत्यारोपी राजेश फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *