मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय का औचक निरीक्षण किया।

वे मुख्यमंत्री सचिवालय के हर कमरे में गए और वहां की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कर्मियों से बातचीत की और कहा कि आप लोग समय पर कार्यालय आएं और बेहतर ढंग से कार्य का निष्पादन करें।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर का भी जायजा लिया। कई प्रशाखाओं में जाकर अधिकारियों से बात की। कागजात देखे। उनकी समस्याएं भी सुनीं। सबके बैठने और काम करने का स्थान भी देखा।

अधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने यहां भी अधिकारियों व कर्मियों को समय पर दफ्तर आने और बेहतर ढंग से काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार उनकी हर संभव सुविधाओं का ख्याल रखती है, उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभानी चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ व मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *