मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय और पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया। वे सुबह 10 बजे मुख्य सचिवालय पहुंचे और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी कमरे या दफ्तर के अंदर जाकर कोई विशेष निरीक्षण नहीं किया। लेकिन, बाहर कॉरिडोर से ही उन्होंने पूरे सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वरीय अधिकारियों समेत कर्मचारी मौजूद दिखे।

उधर, मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर से ही पूरे सचिवालय में हड़कंप मच गया। जो अधिकारी-कर्मचारी बाहर इधर-उधर घूम रहे थे, वे सारे दौड़कर अपनी-अपनी जगहों पर पहुंचे। कई तो कॉरिडोर में घूमने के क्रम में मुख्यमंत्री को आते देख भाग खड़े हुए।

सचिवालय के बाद मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पहुंचे। वहां उनके आने की खबर पहले से ही थी। वहां उन्हें दीदी की रसोई का उद्घाटन करना था।

इसीलिए पूरी तैयारी थी। पुलिसकर्मी व पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यों में मुस्तैद थे। मुख्यमंत्री ने वहां कई दफ्तरों का दौरा किया। हालांकि उन्होंने सबको अपने स्थान पर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *