भागलपुर जिला समाहरणालय परिसर के समीप बिहार राज्य चौकीदार व दफादार संघ के बैनर तले सैकड़ों चौकीदार और दफादारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

 

संघ के भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष कैलाश झा ने कहा कि पटना में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया गया और कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने मांग की कि इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

 

संघ ने अपनी अन्य मांगों में सेवानिवृत्त चौकीदारों के परिवार के एक सदस्य को बहाल करने, मानदेय को नियमित वेतन में परिवर्तित करने तथा पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग बिहार सरकार से की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद चौकीदारों और दफादारों को बुनियादी सुविधाएं और सम्मानजनक वेतन नहीं मिल पा रहा है।

 

धरना के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान की अपील की गई।

 

इस अवसर पर चौकीदार अमरजीत कुमार, जितेंद्र पासवान, नरेश पासवान, बलराम पासवान, विनोद पासवान सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद रहे।

 

संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *