दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर इंट्रेस्टिंग पोस्ट करती हैं। इन पर उनके पति रणवीर सिंह के कॉमेंट्स भी मजेदार होते हैं। दीपिका की रीसेंट फोटो चर्चा में है। उन्होंने हेयरफ्लिप करते हुए सेल्फी लेने की कोशिश की। वह असफल रहीं लेकिन फोटो इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स और फ्रेंड्स के साथ शेयर कर दी। तस्वीर में उनके बाल काफी मेसी दिख रहे हैं। दीपिका बिना मेकअप के हैं। फोटो पर लोगों ने दीपिका को ट्रोल किया है और फनी कॉमेंट्स किए हैं। वहीं रणवीर सिंह ने अपना शायराना अंदाज दिखाया है। साथ में किस और हार्ट वाले इमोजी भी बनाए हैं।

यूजर्स ने हेयरकट और शैंपू करने की सलाह

दीपिका ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, मैंने हेयरफ्लिप करने की कोशिश की, लोग करते हैं और बुरी तरह से असफल हो जाते हैं। उनकी फोटो पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, आप बालों में साबुन लगाकर देखो। एक ने लिखा है, लगता है इनकी कंघी नहीं मिल रही। कई यूजर्स ने दीपिका को हेयरकट लेने से लेकर शैंपू तेल लगाने तक की सलाह दी है।

लोगों ने रणवीर को बनाया डैंड्रफ

रणवीर सिंह ने दीपिका की फोटो पर लिखा है, तेरी जुल्फों में खोया रहूं। उनके कॉमेंट पर भी काफी सारे जवाब आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, क्यों भाई आप डैंड्रफ हो क्या?

गहराइयां का दर्शकों को इंतजार

वर्क फ्रंट पर बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 83 फिल्म में साथ नजर आए थे। दीपिका गहराइयां में नजर आएंगी। मूवी में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। फिल्म के बोल्ड सीन्स अभी से सुर्खियों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *