इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; धनसार पुलिस ने आरोपी को मोतिहारी से दबोचा

धनबाद। जिले के धनसार थाना क्षेत्र में एक युवती को निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद धनसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मोतिहारी में नेपाल बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को धनबाद लेकर आई, जहां न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम के माध्यम से मोतिहारी निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद संपर्क लगातार बना रहा। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती के कुछ निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए।

 

बताया जा रहा है कि बाद में आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को परेशान करने लगा। लगातार धमकी मिलने से परेशान युवती ने धनसार थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान और लोकेशन की जानकारी जुटाने के लिए तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोतिहारी में होने की जानकारी मिली। इसके बाद धनसार थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोतिहारी में नेपाल बॉर्डर के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को धनबाद लेकर पहुंची। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने युवती के निजी फोटो-वीडियो का किसी अन्य माध्यम से इस्तेमाल या प्रसार तो नहीं किया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट: नीतीश कुमार, धनबाद

Related Posts

सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-11 की बड़ी सफलता, 209 मोबाइल फोन बरामद

सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आम नागरिकों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सभी जिलों में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत…

चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद बंशीधर मंदिर पहुंचे अमित जायसवाल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना

पलामू/झारखंड। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल बुधवार को प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *