पलामू में ट्रैफिक थाना और डीएसपी की पदस्थापना की मांग तेज, जिला पार्षद अमित जायसवाल ने DIG को सौंपा मांग पत्र

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अब अलग ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की मांग उठने लगी है। इस संबंध में छतरपुर-पूर्वी के जिला पार्षद सह फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पलामू प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने सोमवार को पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को मांग पत्र सौंपा।

 

Sponsored Advertisement

मांग पत्र में अमित जायसवाल ने कहा है कि मेदिनीनगर शहर का लगातार विस्तार हो रहा है। आबादी बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। वहीं, अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात प्रबंधन की कमी के कारण आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यवसायियों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

 

उन्होंने विशेष रूप से मुख्य बाजार, छह मुहान चौक, बैरिया चौक, बस स्टैंड, अस्पताल चौक, कचहरी तथा स्कूल-कॉलेज के आसपास की यातायात समस्या का उल्लेख किया। उनके अनुसार सुबह और शाम के समय इन इलाकों में जाम की स्थिति आम हो गई है। त्योहारों और बाजार के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है।

 

अमित जायसवाल ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में यातायात संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात नियमों का पालन कराने, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने तथा चालान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अलग ट्रैफिक थाना जरूरी है।

 

उन्होंने DIG से पलामू जिले में अविलंब ट्रैफिक थाना स्थापित करने और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

 

इस दौरान पलामू चेंबर के उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, पंकज जायसवाल, अंशुल उदयपुरिया सहित कई व्यवसायी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस मांग का समर्थन किया।

 

अमित जायसवाल ने उम्मीद जताई कि इस पहल से शहर में जाम की समस्या कम होगी, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

 

**लोकेशन – पलामू, झारखंड**

 

**संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट**

Related Posts

जामताड़ा में SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन का धरना, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी मांग

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में सोमवार को जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान…

जामताड़ा में पेंशन भुगतान में देरी के खिलाफ भाजपा का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

झारखंड में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के भुगतान में हो रही देरी और लाभुकों को हो रही परेशानियों के विरोध में सोमवार को भाजपा की फतेहपुर एवं बिंदापाथर मंडल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *