मधेपुरा में मोस्ट वांटेड अपराधी विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, नया टोला चौक पर दो बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

मधेपुरा। जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने नया टोला चौक के पास विक्की मेहता को घेरकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

 

Sponsored Advertisement

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विक्की मेहता को परिजन इलाज के लिए JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के अनुसार, नरदह सरकार भवन में मनरेगा का काम चल रहा था। काम खत्म कराने के बाद उनके देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला चौक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

 

JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. भास्कर कुमार के अनुसार, विक्की मेहता को अस्पताल लाए जाने के बाद चिकित्सकों ने ECG किया। जांच में उन्हें मृत पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके शरीर पर करीब 5 से 7 गोली लगने के निशान बताए गए हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

 

पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और आपराधिक वर्चस्व समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश और चिंता देखी जा रही है।

Related Posts

दरभंगा में रिश्तेदार के घर से चला रहा था गांजा तस्करी का कारोबार, पुलिस ने किया खुलासा

दरभंगा जिले के मनीगाछी के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 121 किलो 250 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ…

सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में WJAI ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, प्रदेश स्तरीय जांच कमेटी के गठन का निर्देश

पटना/सहरसा। सहरसा में पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट के मामले को लेकर वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *