अनंत सिंह ने खोला मोर्चा, नीरज कुमार को समर्थन से इनकार; अनुज सिंह को दिया आशीर्वाद

पटना: बिहार में विधान परिषद चुनाव से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वह मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार का समर्थन नहीं करेंगे। इसके बजाय उन्होंने संभावित प्रत्याशी अनुज सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

दरअसल, पत्रकारों ने जब अनंत सिंह से पूछा कि क्या वह इस बार विधान परिषद चुनाव में नीरज कुमार का समर्थन करेंगे, तो उन्होंने सीधे तौर पर अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन का ऐलान कर दिया। अनंत सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में उनके साथ जुड़े लोग भी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे।

Sponsored Advertisement

अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने उनका साथ नहीं दिया, वह उसका साथ कैसे दे सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधान परिषद का यह चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होता है। ऐसे में उम्मीदवार के काम और व्यक्तिगत पसंद के आधार पर वोट दिया जाता है।

अनुज सिंह को मिला अनंत का आशीर्वाद

अनंत सिंह के समर्थन के बाद नवादा के शिक्षाविद् और संभावित प्रत्याशी अनुज सिंह भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि जब अनंत सिंह का आशीर्वाद मिल गया है तो अब वह पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी करेंगे और चुनाव जरूर लड़ेंगे।

पुरानी है अनंत-नीरज की अदावत

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक मतभेद कोई नया नहीं है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नीरज कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच दूरी बनी रही।

वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी नीरज कुमार ने अनंत सिंह के लिए प्रचार नहीं किया था। नीरज कुमार ने आपराधिक छवि वाले व्यक्ति का समर्थन नहीं करने की बात कही थी। अब अनंत सिंह के ताजा ऐलान के बाद पटना स्नातक सीट का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

Related Posts

सहरसा पहुंची अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम, खुर्दा मेले में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम

मधेपुरा जिले के खुर्दा में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में इस बार भी कुश्ती का रोमांच देखने को मिलेगा। दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने…

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय सिंह का बड़ा बयान, पप्पू यादव पर भी साधा निशाना

कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *