फर्जी सिम से खुद को MLC बताकर अधिकारियों को धमकाने वाला गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के जरिए खुद को विधान परिषद सदस्य यानी MLC बताकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुचित दबाव बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देव थाना क्षेत्र के गुरैया गांव निवासी अर्जुन पांडेय के पुत्र दीनदयाल पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है।

सदर एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की शुरुआत मंगलवार को हुई। देव थाना में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर पप्पू कुमार के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को MLC संजय कुमार यादव बताते हुए शालिनी कुमारी और दीनदयाल पांडेय का चरित्र प्रमाण पत्र जल्द बनवाने का दबाव बनाया। काम नहीं करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी गई।

Sponsored Advertisement

पप्पू कुमार ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की तकनीकी शाखा ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि जिस सिम से फोन किया गया था, वह गुरैया निवासी अरुण कुमार यादव के दस्तावेजों के आधार पर जारी हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इसी नंबर से पहले भी कई BDO, SDO और अन्य अधिकारियों से बातचीत की गई थी।

तकनीकी जांच, आसूचना संकलन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और छापेमारी कर दीनदयाल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को MLC बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, वह काम नहीं करने पर अधिकारियों के तबादले की धमकी देता था।

इस मामले में देव थाना कांड संख्या 280/26, दिनांक 2 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी नंबर से किन-किन अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ देव थाना में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था और इस केस में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

सहरसा: सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में…

मुजफ्फरपुर में मंत्री के स्वागत समारोह में JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, भीड़ में चोरी का आरोप

मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान आयोजित स्वागत समारोह में JDU नेता के गले से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *