जीविका समूह की सदस्य दो माह से लापता, पति के बयान पर उठे सवाल

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हड़वा गांव से एक महिला के करीब दो माह से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने जगदीशपुर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला के पति की भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई है। समूह की सदस्यों द्वारा थाने में आवेदन दिए जाने के बाद पति-पत्नी दोनों के थाना पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

आवेदन के अनुसार, हड़वा गांव निवासी रूपा देवी, पति प्रहलाद मंडल, पिछले करीब चार वर्षों से सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह की सदस्यों का कहना है कि रूपा देवी करीब दो माह से समूह की बैठकों में शामिल नहीं हुई हैं। लंबे समय से उनके अनुपस्थित रहने के बाद सदस्यों ने उनके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया।

Sponsored Advertisement

बताया गया है कि रूपा देवी के नाम पर जीविका एवं स्वयं सहायता समूह से करीब 1.25 लाख रुपये का ऋण बताया जा रहा है। ऋण की मूल राशि और ब्याज का भुगतान नहीं होने पर समूह की सदस्यों ने उनके पति प्रहलाद मंडल से रूपा देवी के संबंध में जानकारी मांगी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पति ने रूपा देवी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया और ऋण के संबंध में भी अनभिज्ञता जताई।

इसके बाद समूह की सदस्यों ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की। आवेदन में आशंका जताई गई है कि ऋण की राशि चुकाने से बचने के लिए रूपा देवी को कहीं गायब किया गया हो सकता है। सदस्यों ने महिला के साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

समूह की सदस्यों ने थानाध्यक्ष से रूपा देवी की तलाश कराने, उनके लापता होने के कारणों की जांच करने तथा जांच में किसी की संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

रूपा देवी का पता ग्राम हड़वा, पोस्ट चांदपुर, थाना जगदीशपुर, जिला भागलपुर, पंचायत भवानीपुर देशरी, वार्ड नंबर-02 बताया गया है। पुलिस की जांच के बाद ही महिला के लापता होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी

Related Posts

गोल्फ ग्राउंड में फिर मेले की तैयारी, खिलाड़ियों का विरोध तेज; विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद: शहर के प्रमुख खेल मैदान गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में एक बार फिर मेले के आयोजन की तैयारी को लेकर विवाद गहराने लगा है। मैदान में गैर-खेल गतिविधियों…

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

सहरसा में 90 दिवसीय एनपी-एनसीडी अभियान शुरू, 10.98 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *