राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का आयोजन

सहरसा। हॉकी के जादूगर और पद्मभूषण से सम्मानित महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों और शहर के प्रबुद्ध लोगों ने पटेल मैदान में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। खिलाड़ियों ने उनके खेल जीवन और देश के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए खेल के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

 

Sponsored Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के बीच अमन इलेवन और आयुष इलेवन के बीच क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया गया। मैच में आयुष इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम की ओर से मुकुंद माधव ने शानदार 43 रन की पारी खेली। प्रियांशु ने 21 रन, लक्ष्य और नामिश ने 8-8 रन, आयुष ने 6 रन तथा नितीक्षा ने 4 रन का योगदान दिया।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन इलेवन ने 7 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए थे। टीम की ओर से लक्ष्य ने 18, अंश ने 11, अमन ने 8 और खुशी ने 3 रन बनाए। हालांकि खराब रोशनी के कारण मैच को आगे नहीं खेला जा सका। इसके बाद डीएलएस नियम के आधार पर अमन इलेवन को विजेता घोषित किया गया।

 

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मुकुंद माधव, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अमन राज और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार आयुष राज को दिया गया। वहीं मुकुंद माधव को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

कार्यक्रम के दौरान दीवयांशु, लक्ष्य सहित एकेडमी के सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर कोच प्रभात कुमार सिंह, नित्यानंद ठाकुर, मुकेश कुमार झा, निखिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, बाबू झा, डॉ. प्रीति मिश्रा, संजीव कुमार झा, मनोज कुमार, दीपक कुमार, शशि यादव, बादल कुमार, सुमित कुमार, विपुल एवं विनय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवोदित खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया

Related Posts

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

नवादा में दिनदहाड़े गोलीबारी, बाइक सटने के विवाद में युवक की मौत; दो घायल

पटना में डेंगू का बढ़ता कहर, 30 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

पटना में डेंगू का बढ़ता कहर, 30 वर्षीय स्कूल कर्मचारी की मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *