90 साल से जिस जमीन पर रह रहे, उसी से बेदखल करने का आरोप; जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 90 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाई न्याय की गुहार

 

भागलपुर: जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद एक पक्ष के 90 वर्षीय गिरधारी सिंह और उनका परिवार काफी परेशान है। बुजुर्ग का आरोप है कि लक्ष्मण, अमित, सुमित और उनके परिवार के कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई।

Sponsored Advertisement

 

गिरधारी सिंह ने बताया कि वह और उनका परिवार पिछले करीब 90 वर्षों से उक्त जमीन पर रह रहे हैं। उनका कहना है कि इतने लंबे समय के दौरान जमीन को लेकर कभी किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ, लेकिन अब अचानक दूसरे पक्ष के लोग उन्हें जमीन और मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

 

बुजुर्ग के अनुसार, जब उन्होंने जमीन खाली करने से इनकार किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोग उनके पुराने मकान को तोड़कर उसी जमीन पर अपना मकान बनाना चाहते हैं। गिरधारी सिंह का कहना है कि यदि उन्हें जबरन घर और जमीन से बेदखल किया गया तो उम्र के इस पड़ाव पर वह अपने परिवार के साथ कहां जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की और बाद में छोड़ दिया। बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि इतने वर्षों बाद अचानक जमीन को लेकर विवाद क्यों खड़ा हो गया।

 

गिरधारी सिंह ने दावा किया कि वह लंबे समय से उक्त जमीन पर रह रहे हैं और नगर निगम तथा प्रखंड से संबंधित भुगतान भी करते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जमीन उनके नाम से है। वहीं, मारपीट की घटना में उनके बेटे को गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

 

घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। 90 वर्षीय गिरधारी सिंह ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

 

फिलहाल जमीन विवाद में दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा जमीन से जुड़े दस्तावेजों तथा अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन इस विवाद का क्या समाधान निकालता है।

Related Posts

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ में सम्राट विक्रमादित्य हेमू की चर्चा से रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर: संतोष गुप्ता

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान योद्धा एवं भारत के गौरवशाली सम्राट विक्रमादित्य हेमचंद्र, जिन्हें हेमू के नाम से भी जाना जाता है,…

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *