नमस्ते भागलपुर की सफलता पर टीम रजनीश का भव्य सम्मान समारोह, रजनीश रंजन का जोरदार स्वागत

 

भागलपुर: युवाओं को एक मंच पर जोड़ने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित “नमस्ते भागलपुर” कार्यक्रम की सफलता के बाद टीम रजनीश की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शानदार सफलता से उत्साहित टीम के सदस्यों ने रजनीश रंजन का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

Sponsored Advertisement

 

बताया गया कि 25 अगस्त को भागलपुर के टाउन हॉल में रजनीश रंजन के नेतृत्व में युवाओं के लिए “नमस्ते भागलपुर” कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। युवाओं से जुड़े मुद्दों, उनकी भागीदारी और भविष्य को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम रजनीश के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

कार्यक्रम की सफलता के बाद 30 अगस्त की संध्या इशाकचक स्थित ईश्वर नगर में मनोज सिंह के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान टीम रजनीश के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में रजनीश रंजन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले टीम के सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की गई।

 

इस अवसर पर रजनीश रंजन ने टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नमस्ते भागलपुर की सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और युवाओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने आगे भी युवाओं के लिए लगातार काम करने और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

सम्मान समारोह के दौरान रजनीश रंजन ने वर्तमान एमएलसी पर राजनीतिक कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में 25 अगस्त को टाउन हॉल में युवाओं के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं की व्यापक भागीदारी रही। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान एमएलसी अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भी युवाओं के लिए इस स्तर का कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाए।

 

समारोह के दौरान टीम रजनीश के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। सदस्यों ने कहा कि युवाओं को संगठित करने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टीम ने रजनीश रंजन के नेतृत्व में आगे भी सामाजिक और युवा हित से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने का संकल्प लिया।

Related Posts

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *