केस वापस लेने के दबाव में पूरे परिवार पर हमला का आरोप, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई; कई घायल

 

भागलपुर/नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार स्थित मोदी टोला में केस वापस लेने के दबाव को लेकर एक ही परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रभु दास ने करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर संतोष दास, अंजली देवी समेत उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं।

Sponsored Advertisement

 

घायल संतोष दास के अनुसार, करीब दो महीने पहले किसी बात को लेकर उनका प्रभु दास के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद मामला दर्ज कराया गया था। संतोष दास का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से ही प्रभु दास और उसके साथियों की ओर से लगातार उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित परिवार का दावा है कि केस नहीं उठाने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही थी।

 

संतोष दास के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर आरोपी प्रभु दास करीब छह लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की गई और इसके बाद लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के कई सदस्यों को बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

घटना के बाद घायल संतोष दास शिकायत लेकर खरीक थाना पहुंचे। संतोष दास के अनुसार, थाना पहुंचने पर उन्हें पहले इलाज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद घायलों को खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया।

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना के वास्तविक कारणों और दोनों पक्षों के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

भागलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला, बोले- ‘एक्सीडेंटल विधायक’, बिहार की आठों सीटों पर जीत का दावा

भागलपुर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कोसी स्नातक क्षेत्र चुनाव को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी…

बिहार पुलिस चालक भर्ती: खाली महिला सीटों पर पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग, 40 दिनों से धरने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष से मिले अभ्यर्थी

भागलपुर। बिहार पुलिस चालक भर्ती में खाली रह गई महिला आरक्षित सीटों पर सफल पुरुष अभ्यर्थियों के चयन की मांग तेज हो गई है। भागलपुर, मुंगेर समेत बिहार के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *