शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- शिक्षकों को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, संवाद से होगा समस्याओं का समाधान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द

दरभंगा। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों से अपील की है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं का सम्मान के साथ समाधान निकालने के लिए हमेशा तैयार है और विभाग संवाद के माध्यम से हर मुद्दे का हल निकालने के लिए तत्पर है।

 

Sponsored Advertisement

शिक्षकों के स्थानांतरण से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ शिक्षक ट्रांसफर के मामले को लेकर न्यायालय गए थे, जहां उनकी याचिका पर सुनवाई हुई है। उन्होंने कहा कि अगली तारीख में इस मामले की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि विभाग से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।

 

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यदि किसी शिक्षक को किसी प्रकार का कन्फ्यूजन या परेशानी है तो वे सीधे शिक्षा विभाग से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। विभाग शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान करने के लिए सदैव तैयार है।

 

वहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि TRE-4 में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं और परीक्षा नेगेटिव मार्किंग के साथ आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करना और प्रश्न पत्र बनाना बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC का कार्य है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि TRE-4 की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी और इसके बाद BPSC आवेदन प्रक्रिया से संबंधित तिथियों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और जल्द ही अभ्यर्थियों के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

 

दरभंगा दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को भी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की ‘अनेकता में एकता’ की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग इस कार्यक्रम को सुनते हैं और उन्हें इसके माध्यम से नई जानकारियां तथा प्रेरणा मिलती है।

Related Posts

महिषी में पूजा के दौरान पोखर में डूबा 9 वर्षीय बालक, तीन घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

सहरसा : जिले के महिषी थाना क्षेत्र में पूजा-अर्चना के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह नौकचा…

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; 3 साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवा मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एसडीपीओ कार्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *