सहरसा में राखी बांधने भाई के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सहरसा रक्षाबंधन के मौके पर भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर की है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। जिस घर में रक्षाबंधन की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अब महिला की मौत के बाद गम का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के सिद्धेश्वर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय फुलन देवी, पति अरविंद मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फुलन देवी अपने भाई को राखी बांधने के लिए सोनवर्षा राज जा रही थीं। इसी दौरान सोहा गांव के पास उनके पति किसी काम के सिलसिले में सड़क किनारे रुके थे। महिला भी वहीं आसपास मौजूद थीं।

 

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने फुलन देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल फुलन देवी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

घटना की सूचना सोनवर्षा राज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

परिजनों के अनुसार, फुलन देवी के तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने की उनकी खुशी रास्ते में हुए हादसे के कारण मातम में बदल गई। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

बीएसएल इंजीनियर की मौत के बाद आश्रित की नौकरी को लेकर विवाद, बीजीएच परिसर में गरमाया माहौल; जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

बोकारो।  बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-2 सीसीएस विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर डोमन महतो की इलाज के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में मौत के बाद आश्रित को नौकरी देने…

सहरसा में ‘अधिकार मित्रों’ का प्रमंडलीय सम्मेलन, पैरा लीगल वॉलंटियर्स को कानूनी जागरूकता फैलाने का मिला संदेश

सहरसा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सहरसा के तत्वावधान में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (बीएसएलएसए) की ओर से ‘अधिकार मित्र’ यानी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) के लिए एक दिवसीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *