भागलपुर में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम; पंडालों का हो रहा निरीक्षण

भागलपुर। दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा समितियों की ओर से भव्य पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, पूजा के दौरान अगलगी की घटनाओं को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग की ओर से 24 घंटे का कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही, जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य

 

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान आग से बचाव के लिए सभी पूजा समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों से कहा गया है कि वे अपने-अपने पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा, पंडाल परिसर में पानी से भरे ड्रम और बालू भी पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम होना बेहद आवश्यक है। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में पूजा समितियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

 

बिजली के तारों की भी होगी जांच

 

अग्निशमन विभाग की ओर से पंडालों में बिजली की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि बिजली के तारों में कहीं भी खुला जोड़ नहीं हो। बिजली की वायरिंग सुरक्षित तरीके से की जाए, ताकि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका को कम किया जा सके।

 

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

 

दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। विभाग की टीम पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने में जुटी है।

 

अग्निशमन विभाग का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। विभाग ने पूजा समितियों से अपील की है कि वे सभी सुरक्षा निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें।

Related Posts

भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव; गांधीधाम एक्सप्रेस भी रुकी

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर चंपानगर मुसहरी के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना रेलवे…

भागलपुर में अनाज की बोरियों से लदा पिकअप वैन पलटा, बाल-बाल बचे लोग

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में कट्टपुलवा ओवरब्रिज के पास अनाज की बोरियों से लदा एक मालवाहक पिकअप वैन अचानक पलट गया। हादसे में पिकअप वैन में लदा अनाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *