राघोपुर गंगा नाव हादसा: 19 मजदूरों का रेस्क्यू, 2 अब भी लापता

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव पलटने के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद नदी में अफरा-तफरी मच गई। नाव पर कुल 21 मजदूर सवार थे, जिनमें से 19 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि दो मजदूर अब भी लापता हैं।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मजदूरों को लेकर नाव गंगा नदी पार कर रही थी। इसी दौरान तेज धारा के बीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। SDRF की टीम मोटरबोट और गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि नाव पर कुल 21 मजदूर सवार थे। इनमें से 19 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि दो मजदूरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों लापता मजदूरों की तलाश में SDRF और गोताखोरों की टीम लगातार सघन अभियान चला रही है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस वेंडर के माध्यम से कटावरोधी कार्य कराया जा रहा था, उसके द्वारा मजदूरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराया गया था। प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित वेंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल प्रशासन की निगरानी में SDRF और गोताखोरों की टीम गंगा की तेज धारा में दोनों लापता मजदूरों की तलाश में जुटी है। प्रशासन की प्राथमिकता लापता मजदूरों को जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बाहर निकालना है।

 

 

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *