गंगा में भीषण नाव हादसा, 21 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लापता; 19 मजदूर और 2 नाविक थे सवार

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर इलाके में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। मजदूरों को लेकर नदी पार कर रही नाव गंगा की तेज धारा के बीच अचानक पलट गई। नाव पलटते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि नाव पर 19 मजदूर और 2 नाविक समेत कुल 21 लोग सवार थे। सभी मजदूर काम के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान गंगा की तेज धारा के बीच नाव अचानक पलट गई और सभी लोग नदी में गिर गए।

 

हादसे के बाद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की। नाव पर सवार अधिकांश लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोगों को मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

 

हालांकि, हादसे के बाद दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीम गंगा नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मोटरबोट और गोताखोरों की मदद से नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी शुरू कर दी। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहे हैं। गंगा में तेज बहाव होने के कारण लापता लोगों की तलाश में SDRF की टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।

 

फिलहाल प्रशासन और SDRF की टीम का पूरा ध्यान लापता दोनों लोगों को तलाशने पर है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद राघोपुर इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

 

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *