धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 अपराधी गिरफ्तार; कट्टा, जिंदा गोली और चोरी की बाइक बरामद

धनबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धनसार थाना क्षेत्र में आधी रात गश्त के दौरान पुलिस ने दो बाइक पर सवार छह संदिग्ध युवकों को खदेड़कर गिरफ्तार किया। तलाशी में एक आरोपी के पास से देशी कट्टा और दूसरे के पास से जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ के बाद हथियार सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में कुल सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

मामला धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम मनईटांड़ का है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की रात करीब साढ़े तीन बजे गश्ती दल इलाके में मौजूद था। इसी दौरान पुलिस की नजर दो बाइक पर सवार छह युवकों पर पड़ी। पुलिस वाहन देखते ही सभी भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए गांधी नगर शिव मंदिर के पास सीटी हॉक की मदद से इलाके की घेराबंदी कर सभी छह युवकों को पकड़ लिया।

Sponsored Advertisement

तलाशी के दौरान आजाद आलम की कमर से एक देशी कट्टा, जबकि मुकेश कुमार की जेब से 3.15 एमएम की जिंदा गोली बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद दो बाइकों में से एक चोरी की है, जिसे मटकुरिया इलाके से चोरी किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहे थे।

पूछताछ में आजाद आलम ने हथियार उपलब्ध कराने वाले जग्गू पासवान का नाम बताया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Posts

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, परिवार के रांची जाने का चोरों ने उठाया फायदा

धनबाद सदर थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात अस्पताल कर्मी तरुण…

वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर बिगाड़ी जा रही छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग

धनबाद बरवाअड्डा थाना परिसर में 21 अगस्त को फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए ऑडियो को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को पलटवार किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *