धनबाद में गूंजा ‘जय महाकाल’, भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर भव्य भस्म आरती

धनबाद: सावन की अंतिम सोमवारी पर धनबाद के मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस खास मौके पर बाबा भूतनाथ की उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल की तर्ज पर भव्य भस्म आरती की गई। विद्वान ब्राह्मणों के दिशा-निर्देश में मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भस्म आरती के बाद बाबा भूतनाथ का आकर्षक और अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही भगवान को विशेष भोग भी अर्पित किया गया।

Sponsored Advertisement

मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी पर भस्म आरती की यह दिव्य परंपरा पिछले दो वर्षों से लगातार निभाई जा रही है। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को देखते हुए इस परंपरा को आने वाले वर्षों में भी पूरे धूमधाम के साथ जारी रखा जाएगा।

पुजारी के मुताबिक, जिस तरह उज्जैन की अवंतिका नगरी में बाबा महाकाल की विशेष महिमा मानी जाती है, उसी तरह धनबाद में बाबा भूतनाथ का स्थान भी श्रद्धालुओं के बीच बेहद खास है। भक्तों की मान्यता है कि बाबा भूतनाथ के दरबार में सच्चे मन से आने वाला कोई भी श्रद्धालु निराश होकर वापस नहीं लौटता।

दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भूतनाथ के दिव्य दर्शन किए और सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन की अंतिम सोमवारी पर हुई यह भव्य भस्म आरती धनबाद में श्रद्धा और शिवभक्ति का खास आकर्षण बनी रही।

Related Posts

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, परिवार के रांची जाने का चोरों ने उठाया फायदा

धनबाद सदर थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात अस्पताल कर्मी तरुण…

वायरल ऑडियो पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- एडिट कर बिगाड़ी जा रही छवि; CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग

धनबाद बरवाअड्डा थाना परिसर में 21 अगस्त को फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए ऑडियो को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को पलटवार किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *