सब्सिडी वाली यूरिया पर काला खेल! टुंडी में दोगुनी-तिगुनी कीमत वसूलने का आरोप, जांच के आदेश

धनबाद: धनबाद के टुंडी प्रखंड में सरकारी सब्सिडी वाली यूरिया की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि सरकारी दर पर मिलने वाली यूरिया को दुकानदार मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। शिकायतों के बाद धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने 45 किलो यूरिया की बोरी की कीमत 266 रुपये 50 पैसे तय की है। यानी प्रति किलो कीमत करीब 5 रुपये 92 पैसे पड़ती है। लेकिन आरोप है कि टुंडी में यही यूरिया किसानों को 12 से 16 रुपये प्रति किलो तक बेची जा रही है। ऐसे में किसानों को तय कीमत से करीब दो से तीन गुना तक अधिक रकम चुकानी पड़ रही है।

Sponsored Advertisement

किसानों का कहना है कि खाद की जरूरत फसल के लिए बेहद जरूरी है। समय पर यूरिया नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित होने का डर रहता है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कथित तौर पर कुछ दुकानदार किसानों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।

मामले में कुछ दुकानदारों पर अधिकारियों और बिचौलियों तक कमीशन पहुंचाने का दावा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, कुछ ऐसे लोगों द्वारा भी खाद बेचने की शिकायत सामने आई है, जिनके लाइसेंस की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं।

अब सवाल यह है कि अगर लंबे समय से कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं, तो निगरानी व्यवस्था क्या कर रही थी? क्या इस कथित खेल में सिर्फ दुकानदार शामिल हैं या इसके पीछे कोई और नेटवर्क भी है?

किसानों की शिकायतों के बाद डीसी आदित्य रंजन ने संबंधित अधिकारियों को सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसानों के हक के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और कार्रवाई सिर्फ दुकानों तक सीमित रहती है या कथित कालाबाजारी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचती है।

Related Posts

कोयलांचल की जिंदगी और पर्यावरण की पीड़ा छात्रों ने कैनवास पर उतारी, धनबाद पुलिस लाइन में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को धनबाद पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र…

धनबाद में आधुनिक रिकॉर्ड रूम का IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन, झारखंड में ऐसी सुविधा वाला बना पहला जिला

पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा बुधवार को धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित आधुनिक रिकॉर्ड रूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पुलिस बल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *