मोतिहारी स्टेशन पर वंदे भारत के सामने कूदी किशोरी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मोतिहारी के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर पहुंच रही तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक किशोरी अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। किशोरी को इंजन के सामने आता देख लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर गाड़ी संख्या 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-दो पर पहुंच रही थी। इसी दौरान करीब 14 से 15 साल की किशोरी अचानक ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन रुक गई और किशोरी की जान बच गई।

Sponsored Advertisement

ट्रेन के रुकते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात आरपीएफ आरक्षी गोविंद प्रसाद ने यात्रियों की मदद से किशोरी को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला और आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। पूछताछ में किशोरी की पहचान शहर के रघुनाथपुर इलाके की रहने वाली के रूप में हुई।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के अनुसार, किशोरी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बापूधाम मोतिहारी राजकीय रेल थाना की सब-इंस्पेक्टर प्रगति राठौर को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने और मामले की आगे जांच में जुटी है।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। लोको पायलट की समय पर की गई कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *