सावन पूजा का प्रसाद बना जानलेवा! खीर खाने के बाद 6 साल की बच्ची की मौत, परिवार के 3 सदस्य अस्पताल में भर्ती

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में सावन पूजा का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 6 साल की बच्ची साक्षी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां आरती देवी, 8 साल की बहन प्रिया और दादी समुद्री देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दादी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात परिवार के सदस्य गांव में आयोजित सावन पूजा में शामिल होने गए थे। पूजा के बाद सभी ने खीर का प्रसाद खाया और घर लौटकर सो गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर से किसी के बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे तो चारों लोग बेहोशी की हालत में मिले।

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों ने सभी को तत्काल डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान साक्षी की हालत लगातार बिगड़ती गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह और बच्ची की मौत का कारण मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

भागलपुर में मवेशी लदी वाहन थाने से फरार, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार निलंबित

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र से मवेशी लदी वाहन के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में…

सहरसा में पूजा कर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; पुत्र घायल

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *