शादी का झांसा देकर 3 साल तक महिला का शोषण, STF निरीक्षक पर केस; पत्नी को कैंसर बताकर किया था भरोसा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला को पत्नी बनाने का झांसा देकर करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के निरीक्षक आनंद कुमार जाटव के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आनंद कुमार जाटव से वर्ष 2022 में हुई थी। उस समय उसका अपने पति से विवाद चल रहा था और मामला थाटीपुर थाने तक पहुंचा था। आनंद कुमार उस वक्त थाटीपुर थाने में एसआई के पद पर तैनात थे। महिला का आरोप है कि आनंद ने उसका केस खत्म कराने में मदद करने का भरोसा दिया और इसी बहाने उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी।

 

पीड़िता के अनुसार, 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे आनंद उसके किराए के कमरे पर पहुंचे। महिला ने देर रात होने के कारण उन्हें वापस जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं गए। आरोप है कि आनंद ने कहा कि उनकी पत्नी को कैंसर है और वह ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहेंगी। पत्नी की मौत के बाद वह महिला से शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ संबंध बनाए।

 

महिला का आरोप है कि इसके बाद आनंद कुमार करीब तीन साल तक उसे शादी का भरोसा देकर उसका शोषण करते रहे। उन्होंने अपने परिचित एक सिपाही के मकान में महिला को किराए का कमरा भी दिलवाया। अप्रैल 2025 तक आनंद वहां आते रहे और जल्द शादी करने का भरोसा देते रहे।

 

बाद में आनंद कुमार का तबादला STF विंग भोपाल हो गया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आनंद ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत के मुताबिक, महिला को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

महिला थाना प्रभारी रश्मि सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर निरीक्षक आनंद कुमार जाटव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

भागलपुर में मवेशी लदी वाहन थाने से फरार, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार निलंबित

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र से मवेशी लदी वाहन के फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में…

बोकारो जिले में अवैध लॉटरी कारोबार का खुलासा, दो कारोबारी गिरफ्तार

बोकारो चास थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार का खुलासा करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 100 अवैध लॉटरी टिकट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *