सहरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोशी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और सहरसा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जनवरी 2026 से लेकर 8 मई 2026 तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 448 नशा तस्करों और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं करीब 2 करोड़ 92 लाख 64 हजार 324 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध निषेध कानून के तहत 217 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि NDPS एक्ट के तहत 67 लोगों को पकड़ा गया। इसके अलावा पुराने मध निषेध मामलों में 164 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

बरामदगी की बात करें तो पुलिस ने 3651 लीटर देसी शराब और 7020 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। कुल मिलाकर 10 हजार 671 लीटर से अधिक शराब की बरामदगी हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 12 लाख 88 हजार रुपये बताई गई है।

इसके अलावा 1442 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप, 44 किलो से अधिक गांजा और 672 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने 2386 पीस नशीली टैबलेट, 196 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट, 47 किलो 20 ग्राम प्रतिबंधित गोली और 13 क्विंटल 20 किलो गुड़ रवा भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाता है।

अभियान के दौरान पुलिस ने 31 हजार 585 लीटर अधनिर्मित जावा महुआ को भी विनष्ट किया है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 20 भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

इसके साथ ही कार्रवाई के दौरान 2 ट्रक, 14 तीन और चार पहिया वाहन तथा 46 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया है।

सहरसा पुलिस का कहना है कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *