पाथलडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

धनबाद जिले के पाथलडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य मजदूर के भी घायल होने की बात सामने आई है। झुलसे मजदूरों की पहचान वेल्डर दिलीप यादव और हेल्पर अमर महतो के रूप में हुई है। दोनों का इलाज धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार पाथलडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से दिलीप यादव और अमर महतो गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया।

 

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप यादव और अमर महतो की हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

 

हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। लोगों का आरोप है कि मजदूरों से काम कराने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। वेल्डिंग जैसे जोखिम भरे कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

फिलहाल वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। वहीं, मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच घटना की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की जा रही है। कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

 

Related Posts

खुद को CID का DSP बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, कैंसर पीड़िता समेत दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी का आरोपी मनोज वर्मा फरार

खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी मनोज वर्मा फिलहाल पुलिस की…

कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा को दरोगा के बेटे ने हथियार दिखाकर ले जाने का आरोप, भाई भी हिरासत में

भागलपुर जिले के सुलतानगंज के स्टेशन रोड में बुधवार दोपहर 10वीं कक्षा की छात्रा को हथियार का भय दिखाकर बाइक से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *