गया के जंगल में नक्सलियों के छिपाए हथियार बरामद, AK-47 मैगजीन समेत 5 जिंदा कारतूस मिले

गया: बिहार के गया जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिच्छुलिया मोड़ स्थित बरहा घाटी के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के छिपाए हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पिच्छुलिया मोड़ के जंगल में नक्सलियों ने अवैध हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए गया के एसएसपी सुशील कुमार ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। इसमें सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को शामिल किया गया।

Sponsored Advertisement

इसके बाद संयुक्त बल ने जंगल और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को एके-47 की एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। बरामद सामग्री को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर छकरबंधा थाना में कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस जंगल में कब और किसके द्वारा छिपाए गए थे।

गया एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर पिच्छुलिया के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान एके-47 की मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है।

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम जंगल और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सली गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *