दुकान पर सामान नहीं मिला तो भड़का युवक, थोक कारोबारी पर जानलेवा हमला; दो दांत टूटे

भागलपुर जगदीशपुर बाजार में किराना और कॉस्मेटिक सामान के थोक कारोबारी पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में दुकानदार सुबोध साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Sponsored Advertisement

घटना को लेकर सुबोध साह ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर आरोपी बबलू साह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बबलू साह दुकान पर पहुंचा और कुछ सामान की मांग की।

 

सुबोध साह के अनुसार, दुकान में सामान उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि खुद को बचाने का प्रयास करने के दौरान बबलू साह ने जान मारने की नीयत से उनके चेहरे पर वार कर दिया।

 

हमले में सुबोध साह के चेहरे पर गंभीर चोट आई और उनके दो दांत टूट गए। घटना के बाद वह घायल होकर दुकान में ही गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

 

इधर, घटना की शिकायत मिलने के बाद जगदीशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। वहीं, घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भी चर्चा का माहौल है।

 

Related Posts

शाहकुंड में दुकान से 1.575 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

भागलपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत शाहकुंड थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

एक कट्ठा जमीन के विवाद में चाचा पर हसुआ से हमला, तीन उंगलियां कटीं; आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर/नाथनगर: नाथनगर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर-4 स्थित सुजापुर में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कट्ठा जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *